Loading...

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी…

PRIYANKA THAKUR • 28 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान 1,327 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें से 612 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए , जबकि 592 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 46.12 फीसदी रहा है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। इसके लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।