टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्तूबर को सैन्य अभ्यास, चार गांवों के लिए सुरक्षा सलाह
टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्तूबर को फायरिंग अभ्यास होगा।
टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्तूबर को भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रेंज के आसपास रहने वाले लोगों को अभ्यास की अवधि में क्षेत्र से दूर रहने और अपने मवेशियों को भी वहां नहीं जाने देने की सलाह दी है।
धर्मशाला
सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने बताया कि फायरिंग अभ्यास के मद्देनजर निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि निर्धारित प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे स्वयं फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं। साथ ही मवेशियों को भी रेंज की ओर जाने से रोकें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।