Loading...

Tapovan / धौलाधार की गोद में स्थित तपोवन विधानसभा परिसर पर्यटकों के लिए खुला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 3 Jul 2025 Edited 3 Jul 1 min read

Tapovan : तपोवन में बना विधानसभा परिसर अब आम लोगों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। धौलाधार के मनोरम दृश्य और आध्यात्मिक महत्त्व के चलते यह स्थान अब पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाएगा।

धर्मशाला

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पर्यटकों के लिए परिसर खोलने की घोषणा की

परिसर में प्रवेश के लिए तय शुल्क होगा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तपोवन स्थित विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया। अब आम लोग परिसर में निर्धारित शुल्क पर प्रवेश कर सकेंगे और विधान भवन के साथ दर्शक दीर्घा का भी अवलोकन कर पाएंगे।

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्त्व से भरपूर स्थल
धौलाधार की गोद में बसे इस परिसर से मैक्लोडगंज और आसपास के खूबसूरत दृश्य भी देखे जा सकते हैं। साथ ही यह स्थान स्वामी चिन्मयानंद के तपोस्थल के समीप स्थित होने के कारण धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

परिसर रखरखाव और सुविधाओं पर मिलेगा फंड
परिसर से प्राप्त शुल्क से उसके रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए परिसर के पास मोबाइल फूड वैन भी तैनात रहेगी ताकि उन्हें खाने-पीने की सहूलियत मिल सके।

हिम ईरा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ‘हिम ईरा’ ब्रांड के औषधीय उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी उन्नति संकुल स्तरीय संघ द्वारा लगाई गई थी। इस मौके पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा सहित नगर निगम पार्षद, होटल एसोसिएशन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।