भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। 14 बार के चैंपियन रहे इंडोनेशिया के खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में भारत को जीत मिली। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया।
दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें श्रीकांत ने जोनाथन को 21-15, 23-21 से हराकर भारत को पहली बार चैंपियन बना दिया।
थॉमस कप टूर्नामेंट में लहराया तिरंगा
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारतीय टीम ने पहली बार थॉमस कप टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। यह अपने आप में भारत के लिए सबसे बड़ी जीत थी। भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में भी अपना पूरा दमखम दिखाया। भारत के लिए यह एतिहासिक लम्हा है, जब जहाँ भारतीय तिरंगा लहरा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मुकाबला खेला और सफलता हासिल की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





