Loading...

ऊना की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र, डीसी जतिन लाल ने किया सम्मानित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Hours Ago • 1 Min Read

ऊना जिले की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77वें स्थापना दिवस पर उपायुक्त कार्यालय ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने छात्राओं को प्रमाणपत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ऊना की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र, डीसी जतिन लाल ने किया सम्मानित

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त जतिन लाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा का भाव विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने गाइड्स को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ समाज और देश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान अधिकारियों और गाइड कैप्टन्स ने भी सम्मानित छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

ऊना की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र, डीसी जतिन लाल ने किया सम्मानित

समारोह में जिला मुख्य आयुक्त एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, जिला सचिव पवन कुमार, जिला संगठन आयुक्त गाइड सोनू कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड मोनिका राणा और रेंजर कमिश्नर शिवानी देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गाइड कैप्टन पवन कुमारी पटियाल और रामदेई ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं की उपलब्धि को सम्मान देने के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़ी सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ऊना की 12 गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र, डीसी जतिन लाल ने किया सम्मानित

Related Topics: •