Loading...

जिला ऊना के लाल सिंगी मे पानी की निकासी के लिय बनाए गये नाले के अधूरे कार्य के चलते नाले में जमा हुए पानी से लोगों की बढ़ी दिक्कत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना के लाल सिंगी क्षेत्र में अधूरे नाले के निर्माण के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही है, जिससे नाले में पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों को इस कारण दैनिक कार्यों में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ऊना

जिला ऊना मुख्यालय के साथ लगते पुराने होशियारपुर रोड पर लाल सिंगी मे पानी के निकासी के लिए बनाए गए नाले का निर्माण अधूरा छोड़े जाने को लेकर अब यह नाला लोगों के लिय मुसीबत बनता जा रहा है हालत इस कदर खराब हो गये है नाले का निर्माण बीच मे छोड़े जाने के कारण अब पानी की निकासी नहीं हो रही है।

ज़िस कारण पानी नाले के बीच मे भर गया है ज़िस कारण आसपास के दुकानदार और अन्य लोगो के लिया यह नाला अब मुसाबित बनता जा रहा है लोगो की माने तों उन्होंने इसको लेकर कई बार प्रशासन से इस समस्या का हल किय जाने की गुहार लगाई लेकिन आज दिन तक इस समस्या का कोई हल नहीं हो पाया है उन्होंने प्रसासन से बरसात से पहले इस समस्या का समाधान किये जाने को लेकर ज्ञापन सौपां है। ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।