Loading...

राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे ऊना के युवा खिलाड़ी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

ऊना जिले के युवा खिलाड़ी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कोलकाता में आयोजित होने वाली 34वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता से पहले बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ी विद्यार्थियों को खेल ड्रेस वितरित की और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीर्वाद होटल, बंगाणा की मालिक मोनिका शर्मा ने की। खेल ड्रेस मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह दिखाई दिया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था। मोनिका शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अनुशासन और खेल भावना से खेलने की अपील

सुरेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों को पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऊना जिले के युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। खिलाड़ियों ने खेल ड्रेस उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुच्छाली के पूर्व उपप्रधान चंद्र कुमार, यशवीर राणा, इंदु वाला और सीमा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Topics: •