Loading...

राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले में विधायक अजय सोलंकी ने की शिरकत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला दशकों से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस मेले की प्रदेशभर में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग शामिल होते हैं तथा मेले में आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता का आनंद लेने सराहां पहुंचते हैं।

नाहन

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। एक ओर जहां लोग आपसी मेल-जोल तथा विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी जरूरत का सामान भी खरीदते तथा बेचते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी व्यापार का अवसर मिलता है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों व दूर-दराज क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार किसानों, बागवानों व मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।

एसडीएम पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गंगू राम मुसाफिर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनन्द परमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ऊषा तोमर, रणधीर पंवार, डीएसपी राजगढ़ विद्या चन्द नेगी, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Topics: • •