Loading...

Weather Update / 1 सितम्बर को मंडी जिले में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त ने लोगों से बरतने को कहा खास सावधानी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 31 Aug 2025 Edited 11 Mar 1 min read

मंडी प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बीच नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की है। नदियों-नालों से दूर रहने और आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडी

भारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट पर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद मंडी जिला को भी भारी वर्षा संभावित क्षेत्रों में शामिल किया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन संभावित इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।

नदियों और नालों से दूर रहें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, खड्डों और नालों के किनारे न जाएं। ऐसे क्षेत्रों में अचानक पानी बढ़ने और हादसों का खतरा अधिक होता है।

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1077 या 01905-226201, 226202, 226203, 226204 पर संपर्क कर सकते हैं।

राहत दल और मशीनरी तैनात
प्रशासन ने कहा कि जिला भर में राहत दल और आवश्यक मशीनरी को तैनात कर दिया गया है। मौसम की ताज़ा जानकारी और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने पर ही किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता है।