लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

YouTube / करीबन घंटे भर डाउन रहने के बाद ठीक हुई यूट्यूब की दिक्कत, डाउन होने की बताई गई ये वजह

हिमाचलनाउ डेस्क | 18 फ़रवरी 2026 at 9:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अब वीडियोज देखे जा रहे हैं और टीम YouTube ने कारण बता दिया है कि यूजर्स वीडियो क्यों नहीं देख पा रहे थे।

YouTube: यूट्यूब करीब घंटे भर डाउन रहने के बाद अब ठीक तरीके से चल रहा है और इस पर वीडियो स्ट्रीमिंग सुचारू रूप से चल रही हैं। टीम यूट्यूब ने अपडेट दिया है कि YouTube होमपेज अब फिर से चलने लगा है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि “अपडेट: हमारे रिकमंडेशन्स सिस्टम में एक समस्या के कारण YouTube के सभी प्लेटफॉर्म (होमपेज, YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids सहित) पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। होमपेज अब फिर से दिखाई देने लगा है, लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं।”

सुबह 6.42 बजे हुआ था YouTube डाउन

आज सुबह वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन हो गया था और इस पर यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे थे। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में लगभग 283,490 लोगों ने बताया कि वे यूट्यूब वीडियोज तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्मों में से एक है। अमेरिका में 56 फीसदी यूजर्स को यूट्यूब ऐप पर, 21 फीसदी को यूट्यूब वेबसाइट पर और 11 फीसदी को यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर वीडियो स्ट्रीमिंग देखने और अकाउंट लॉगआउट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं।

भारत में भी यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत

इसके अलावा भारत में भी यूट्यूब के यूजर्स वीडियो देखने में अमसर्थ हो रहे हैं और उनके अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। आउटेज ट्रेक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर इन के मुताबिक सुबह 6.47 बजे 14,186 लोगों ने इस बात की रिपोर्ट की और 6.42 बजे कुल 18,000 यूजर्स ने यूट्यूब डाउन होने की बात रिपोर्ट की है। इसके मुताबिक भारत में कुल शिकायतों में से 72 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप पर तकनीकी दिक्कत की शिकायत की है। इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 फीसदी शिकायतें दर्ज की गई हैं। वेबसाइट को लेकर 11 फीसदी लोगों ने तकनीकी दिक्कत की बात मानी है। 

यूजर्स ने दर्ज की शिकायत

यूजर्स ने बताया कि YouTube ऐप खोलने की कोशिश करते समय उन्हें ‘something went wrong’ का एरर दिखाई दे रहा था। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो जा रहे थे। यूट्यूब के ऐप, वेबसाइट के साथ टीवी ऐप पर भी ये दिक्कत देखी जा रही है और वहां से भी यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए हैं। टीवी पर YouTube ऐप के लिए दोबारा लॉगिन मांगा जा रहा है। 

YouTube का जवाब आया

YouTube के बंद होने का कारण तुरंत साफ नहीं हो पाया है और YouTube ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। एक्स पर TeamYouTube ने इस बात को लेकर लिखा है – “अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं — हमारी टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और यहां अपडेट देती रहेंगी” 

गूगल सपोर्ट पर YouTube Help की तरफ से 7 बजकर 24 मिनट पर लिखा गया है कि “हमें ज्ञात है कि आप में से कुछ लोगों को यूट्यूब एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हमारी टीम इस बात से अवगत है और जैसे ही हमारे पास अपडेट आएंगे, हम आप तक पहुंचाएंगे। धन्यवाद- टीम YouTube

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]