Loading...

अगस्त माह में होगा राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस का आयोजन

Ankita 29 Jun 2024 Edited 29 Jun 1 min read

HNN/ शिमला

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा। डीवॉर्मिंग अभियान के अंतर्गत बच्चों को खुराक के तौर पर 1 से 2 वर्ष की आयु वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित की जाएगी।

वहीं 2 से 19 साल तक के बच्चों को 400 एमजी की एक गोली वितरित की जाएगी। 1 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक एमएल विटामिन-ए तथा डेढ़ वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए दो एमएल विटामिन ए वितरित की जाएगी।

अनुपम कश्यप ने कहा कि इसके साथ-साथ बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। खसरा और रूबेला का कोई इलाज न होने के कारण इसे टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है।

इसी के तहत 9 से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने जिला नागरिकों से अभियान के अंतर्गत अपने बच्चों का टीकाकरण तथा जिंक एवं एल्बेंडाजोल का खुराक देने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि बरसात के दृष्टिगत जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आपदा के समय उन दवाइयों को प्रयोग में लाया जा सके।

उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को डायरिया से संबंधित जागरूकता सामग्री को शैक्षणिक संस्थानों द्वारा तैयार किए गए व्हाट्सएप ग्रुप, वेबसाइट एवं एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए ताकि लोगों के बीच इस संदर्भ में अधिक से अधिक जागरूकता सुनिश्चित हो सके।