Loading...

Weather / हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, अटल टनल मार्ग बंद, जानें ताजा अपडेट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 19 Mar 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेते हुए कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू कर दिया है। प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की अपील की है और कुछ मार्गों पर आवाजाही रोक दी गई है।

शिमला

छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार के लिए छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

बर्फबारी के चलते रास्ते बंद

हिमपात के चलते पुलिस प्रशासन ने अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी

मंगलवार रात और बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। अटल टनल, रोहतांग, धुंधी, लाहौल और किन्नौर की चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया।

निचले इलाकों में बारिश का असर

वहीं, निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से ठंड बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Topics: