अग्निवीर भर्ती के लिए इन जिलों के युवा इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिले के युवा 8 फरवरी से 21 मार्च तक अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्नल डीएस सामंत भर्ती निर्देशक सेना भर्ती कार्यालय, मंडी द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि युवा 8 फरवरी से 21 मार्च तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और टेक्निकल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को वेबसाइट आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक दिया गया है, जिसमें उम्मीदवार पंजीकरण कैसे करें और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हो, देख सकते है।