अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में पकड़े 5 वाहन, मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना डमटाल की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस की टीम ने अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में पांच वाहन पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चक्की खड्ड में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना डमटाल की टीम ने चक्की खड्ड में दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में एक पोकलेन, एक जेसीबी व तीन टिपर जब्त किए।
उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर की ओर से इस साल अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 171 चालान किए जा चुके हैं। इसमें कुल 15,74,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।