HNN/नाहन
बाल विकास परियोजना संगडाह के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच पद भरे जाने है जिसके लिए संबधित आंगनवाडी क्षेत्र की इच्छुक महिला उम्मीदवार को अपना आवेदन 5 अक्तूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह ने देते हुए बताया कि आंगनवाडी केंद्र बडोन-1 में आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी केंद्र क्यारटा पिपलटी, खालाक्यार, खूड, बांदल व रेडली में एक-एक पद आंगनवाडी सहायिका का भरा जाना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं पास होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अक्तूबर, 2024 को उपमंडलाधिकारी संगडाह के कार्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। अभ्यार्थी को साक्षात्कार के दिन संबधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ व्यक्ति गत रूप से उपस्थित होना होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





