ऊना में बुलेट की आवाज पर हुई मारपीट, तीन घायल

By NEHA Published: 21 Sep 2024, 2:34 PM | Updated: 21 Sep 2024, 2:34 PM 1 min read

HNN/ऊना

ऊना के बसाल में एक छोटी सी घटना ने बड़ा रूप ले लिया। बुलेट की आवाज को लेकर हुए विवाद में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रवेश कुमार निवासी अप्पर बसाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह बसाल में चिकन कॉर्नर चलाता है। वीरवार को उसका दोस्त लाडी अपनी बुलेट लेकर आया और जब उसने बुलेट स्टार्ट किया तो उसकी दुकान के पास से सन्नी और उसके साथी आ गए और लड़ाई झगड़ा करने लगे। बाद में वे हाथ में हथियार लेकर आए और प्रवेश, उसके भाई राहुल और चाचा के लड़के कपिल देव के साथ मारपीट की।

इस घटना में प्रवेश, राहुल और कपिल देव घायल हो गए। एस.पी. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की और घायलों को मेडिकल सहायता प्रदान की।