Loading...

ऊना में महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

By NEHA Published: 23 Sep 2024, 11:04 AM | Updated: 23 Sep 2024, 11:05 AM 1 min read

HNN/ऊना

ऊना जिले में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन मार्च को होशियारपुर निवासी युवक के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका देवर गलत व्यवहार करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती भी की।

महिला ने बताया कि जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया, तो उन्होंने उसकी नहीं सुनी और धमकाया। इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तमाम तथ्य खंगाले जाएंगे। पुलिस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेगी।