Loading...

एचपीयू ने जारी की बीएड की डेटशीट, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं…

Ankita 29 Jun 2024 Edited 29 Jun 1 min read

एमएड की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की डेटशीट जारी कर दी है। बीएड द्वितीय व चतुर्थ सैमेस्टर (रैगुलर काॅलेज) और प्रथम व द्वितीय वर्ष (इक्डोल) की परीक्षाओं के लिए यह डेटशीट जारी की गई है। ये परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी और 8 अगस्त तक चलेंगी।

बता दें ये परीक्षाएं दोपहर बाद के सत्र में दो बसे से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने बीएड की इन परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी कर दिया है। जिसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसे वेबसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते है।

इसके अलावा विवि ने एमएड की परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 16 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।