एन.एन.एस दिवस का धूमधाम से आयोजन
HNN/नाहन
आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्षिता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने अतिथियों व स्वयंसेवियों को एन.एन.एस. की प्रारंभिक जानकारी देकर समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। प्रो.चांडक ने पिछले सत्र 2023-24 की गतिविधियों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया।
स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत,एन एस एस लक्ष्य गीत, रोशनी व प्रिया ने पहाड़ी नाटी, अमिशा व तमन्ना ने पंजाबी नृत्य, समूहगान, सिरमौरी लोकनृत्य,आकाश ने रैपगीत, रवीना व प्रतिका ने सिरमौरी नाटी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने स्वयंसेवको को समाजसेवा व सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में हेडबाय आदर्श व हेडगर्ल इशिका ने सफल आयोजन हेतू सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। अंतिम कड़ी के रुप में स्वयंसेवियों द्वारा स्वनिर्मित भोजन का सामूहिक भोज के रुप में ग्रहण किया।