कानसर स्कूल में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
HNN/नाहन
राजकीय उच्च विद्यालय कानसर में मुख्याध्यापिका की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल कराई गई। जिसमें प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया।

मॉक ड्रिल में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने यह प्रदर्शित किया कि भूकंप आने पर क्या करना चाहिए तथा कैसे बचाव कार्य किया जाए।

इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अंजना, किशोरी लाल, संदीप र्शमा, बबीता शमा, अनिल कुमार, नेहा शेमा, ललिता, कल्पना देवी, कमलेश देवी, सुरेश आदि उपस्थित रहे।