Loading...

कुराश खेल को जिला स्तर पर शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू

By NEHA Published: 13 Sep 2024, 10:57 AM | Updated: 13 Sep 2024, 10:57 AM 1 min read

HNN/सोलन

सोलन में कुराश खेल को जिला स्तर पर शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू किया गया है। यह खेल उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट की शैली है। जिला सोलन के 23 स्कूलों से 90 खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले रहे हैं। ट्रायल सफल रहने पर क्रीड़ा संघ की इसे खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करने की योजना है।

जिला सोलन में कुराश खेल का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। यह खेल कुश्ती जैसा ही लगता है, लेकिन इसके नियम थोड़े अलग हैं। कुराश रेसलिंग के लिए उपयोग होने वाली तुर्की टर्म है। सोलन के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन अन्य जिला में भी किया जाएगा।

ट्रायल सफल रहने पर क्रीड़ा संघ की इसे खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करने की योजना है। जिला सोलन के 12 स्कूलों से 90 खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले रहे हैं। कुराश खेल को शामिल करने से खिलाड़ियों को नई संभावनाएं मिलेंगी।