Loading...

कोविड-काल में ओवर ऐज हुए बेरोजगारों ने नौकरी में छूट की करी मांग

PARUL 20 Aug 2023 Edited 20 Aug 1 min read

HNN/नाहन

कोविड के समय करीब 2 साल तक ना तो नौकरी की पोस्ट निकली और ना ही किसी को भर्ती किया गया। शिक्षा विभाग में बीएड और जेबीटी सहित अन्य डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यार्थियों को इसका सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ओवर ऐज हो चुके रमेश ठाकुर ने इस बाबत सरकार से आग्रह करते हुए नौकरी के लिए उम्र में 2 साल की छूट की मांग की है।

उन्होंने बताया कि ओवर ऐज होने के चलते उनका भविष्य अब दाव पर लग चुका है। सी एंड वी के तहत भी उन्हें बैच का बेनिफिट मिलना था मगर वह बेनिफिट भी अब हाथ से जाता रहा है। उन्होंने कहा कि नेट पैक सेट की परीक्षा पास कर चुके युवाओं को ओवर ऐज होने का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि कोविड के दौरान तमाम नियुक्तियां बंद रही यहां तक की संस्थान भी बंद है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जेबीटी टीजीटी प्रवक्ता सहित अन्य पदों के लिए कम से कम 3 साल की छूट और बढ़ाई जाए।