Loading...

क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नादौन में कल होंगे ट्रायल

Ankita 29 Jun 2024 Edited 29 Jun 1 min read

HNN/ हमीरपुर

पुरुषों की अंतर जिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला हमीरपुर के संभावित खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन नादौन में किया जा रहा है।

हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि अंडर-19 पुरुषों की इस प्रतियोगिता के लिए 30 जून को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से यह प्रक्रिया आरंभ होगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे अपनी पूरी किट सहित स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें।