चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
HNN/मंडी
सुंदरनगर पुलिस ने अमृतसर के दो युवकों को 81 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुलदीप सिंह और जरनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिट्टे की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।