चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड
HNN/चंबा
जिला चम्बा में पुलिस के द्वारा शीतला पुल के पास 11. 58 चिट्टे के साथ पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शौकत अली पुत्र मंजीर मोहम्मद निवासी गांव डाकघर जांघी के रूप में हुई है।
पुलिस अब इस दौरान व्यक्ति से चिट्टे के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी, ताकि चिट्टे की बड़े सप्लायरों तक पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की जा सके। चम्बा बस स्टैंड के पास बीते शनिवार को देर रात चम्बा पुलिस ने गश्त के दौरान उक्त व्यक्ति को 11.58 चिट्टे के साथ पकड़ा था।
डीएसपी प्रोबेशनर मंयक शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 11.58 चिट्टे के साथ पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 4 दिनों के रिमांड पर भेजा गया है।
