Loading...

चुवाड़ी में बिजली बंद : 12 और 13 नवंबर को इन फीडरों में बिजली बंद रहेगी

PARUL • 11 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/चम्बा

विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन के जरूरी रखरखाव व मुरम्मत कार्य के लिए 12 व 13 नवम्बर को सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के एसडीओ रणजीत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि सभी फीडरों में चुवाड़ी, होबार लाहड़ू, मलुंडा व रायपुर के अंतर्गत आने वाले गांव चुवाड़ी, लनोह, होबार, लाहड़ू ,रायपुर, कुट, जोत, जाजड़ी, केलन, साहला, बरला, गोधरा, मनुहता, कामन व गाहर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य के लिए सब स्टेशन का शटडाऊन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।