जमीनी विवाद को लेकर परिवार के 6 सदस्यों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत चौआर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें मारपीट में एक परिवार के 6 सदस्यों को चोटें पहुंची है।
शिवदई निवासी चौआर ने आरोपियों के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिवदई ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही शेर सिंह, रछपाल सिंह, राजेश कुमार, पिंकी देवी, प्रीती देवी व प्रेमलता ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट में परिवार के सभी सदस्यो को चोटें पहुंची है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।