जयसिंहपुर में इस दिन से शुरू होगा होली मेला…..
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में जयसिंहपुर के चौगान में होली मेला 26 से 28 मार्च तक मनाया जाएगा। जयसिंहपुर होली मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम संजीव ठाकुर ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने होली मेले को जिला स्तरीय बना दिया है। उसी के तहत तीन सांस्कृतिक संध्याएं और दंगल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान को 31 हजार जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि होली मेले को आकर्षक बनाने के लिए मथुरावन से कलाकार जनता का मनोरंजन करेंगे। इस बार मेले में झूले भी लगाए जाएंगे।