जिला में अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इस दिन आयोजित होगी ट्रायल प्रक्रिया….
HNN/चंबा
जिला चंबा में अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 17 मार्च को सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन होगा। जिसमें जिला चंबा की टीम का चयन किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ अस्पताल या नगर परिषद से मिला जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आधार कार्ड लेकर आना होगा। जिन खिलाड़ियों की आयु 16 वर्ष से कम है वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। यानि पहली सितंबर 2008 और इसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तीन सौ रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। आईआरडीपी से संबंधित खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। अमित कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है।