Loading...

ट्यूशन पढ़ने जा रहे 14 वर्षीय किशोर को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

By Ankita Published: 13 May 2024, 3:08 PM | Updated: 13 May 2024, 3:09 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बम्म से परनाल ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक किशोर को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।

पुलिस ने 14 वर्षीय अरमान पुत्र अनिल कुमार निवासी नाल्टी तहसील घुमारवीं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह अपने छोटे भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए बम्म से परनाल जा रहा था।

इस दौरान जब वह बम्म पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसे चोट लगी। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।