ट्रक चालक से बरामद हुआ चूरापोस्त, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में औद्योगिक कस्बा नालागढ़ के तहत पुलिस ने एक ट्रक चालक से 12 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक चालक से 12.406 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।