Loading...

त्रिलोकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की हुई मौत

PARUL 20 Mar 2024 Edited 20 Mar 1 min read

HNN/कालाअंब

जिला सिरमौर में औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत त्रिलोकपुर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मंटू पुत्र दीनानाथ निवासी गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को त्रिलोकपुर के पास एक प्रवासी मजदूर की मौत सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हालांकि बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक शव पर किसी भी तरह की चोटों के निशान नहीं थे।

Related Topics: