धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/धर्मशाला
विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून, 2024 को विद्युत लाइनों की सामान्य रख-रखाव के चलते 11 केवी मंदल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मंदल, मसरेड़, भड़वाल, त्रैंबलू, हरनेड़, घियाना खुर्द, ढगवार, खटेहड़, मनेड़, अप्पर बगली, कोहाला, मटौर, तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा 12 जून को दाड़ी फीडर की शीला लाइन में नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के चलते के भटेहड़, पासू, मनेड़, कनेड़, सुक्कड़, शीला, गबली दाड़ी तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।