नाहन की 35 पंचायत में विधायक सोलंकी ने झंडी दिखाकर शुरू किया स्वच्छता ही सेवा अभियान
सोलंकी बोले सफाई को अभियान नहीं इसे संस्कार बनाया जाएगा, सफाई मित्रों को करेंगे विशेष रूप से सम्मानित
HNN/नाहन
नाहन विधानसभा क्षेत्र की 35पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन से शुरू हुए इस महा अभियान की शुरुआत स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के द्वारा की गई।आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के प्रधान सचिव, महिला मंडल, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, नवयुवक मंडल स्वयं सहायता समूह सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी परमजीत सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि अजय सोलंकी का टोपी और शॉल पहनकर स्वागत किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने उपस्थित तमाम प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में स्वच्छता ही सेवा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के साथ-साथ इसे संस्कार बनाने की भी अपील करी।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा जिसमें 15 सितंबर को ग्राम सभाओं का आयोजन होगा जिसमें सभी पंचायत से शौच मुक्ती के लिए जानकारी लेते हुए रेजुलेशन पास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसमें यह भी पता लगाया जाएगा की क्या कोई ऐसा घर भी है जहां शौचालय नहीं है।उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर भूमि का चयन किया जाएगा जहां पर कचरा प्रबंधन को लेकर संयंत्र लगाया जाना है।उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि महिला मंडल वासी सेवक समूह जल निकायों की सफाई करेंगे यही नहीं जल शक्ति विभाग के सहयोग से वाटर टैंकों की सफाई भी की जाएगी।
विधायक ने बताया कि इस दौरान पंचायत के उन हॉटस्पॉट को भी चिन्हित किया जाएगा जहां पर लोग कचरा गिरा देते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसी जगह पर पेड़ लगाकर हॉटस्पॉट को कचरा मुक्त बनाया जाएगा। सोलंकी ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक श्रमदान अभियान चलाया जाएगा जिसमें सेग्रीगेशन यानी कचरे का कैसे प्रबंध किया जाए इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों का डाटा भी एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों को ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा यही नहीं सफाई मित्रों को सरकार के द्वारा लाभान्वित योजनाओं से जोड़कर उन्हें सहायता भी दी जाएगी।
विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि 29 नवंबर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता और स्वच्छता अभियान के के तहत विद्यालयों स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो में भी व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।वहीं विधायक अजय सोलंकी के द्वारा शनिवार को स्वच्छता अभियान की रैली को झंडी देकर रवाना किया।इस दौरान एसईबीपीओ अजय चौहान अजय वर्मा, स्वच्छता अभियान के खंड समन्वयक मुकेश सहित जिला सिरमौर कांग्रेस उपाध्यक्ष व सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यराम चौहान पार्षद राकेश गर्ग पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।