लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा युवक

PARUL | 9 अप्रैल 2024 at 7:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन की पुलिस टीम ने एक युवक को 12.2 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार, निवासी वाल्मीकि बस्ती नाहन, जिला सिरमौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नाहन की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नाहन कोटड़ी लिंक रोड़ पर नाकाबंदी की। इस दौरान उन्होंने बाइक न. (HP 18C 5107) को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान बाइक सवार के हवाले से 12.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि नशे के कारोबार को लेकर जिला सिरमौर पुलिस इन दिनों हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिंस पर कई दिनों से पुलिस की नजर भी थी। पुलिस को जो इनपुट उन्हें मिला था उसके अनुसार उन्होंने योजना बनाकर नाका लगाया।

मजे की बात तो यह है कि जिस बाइक पर युवक सवार होकर आ रहा था पुलिस को उसे पर कतई भी शक नहीं हुआ था। मगर युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस का शक गहरा गया।

लिहाजा बाइक चालक की तलाशी ली गई जिसके पास से नशे की सामग्री बरामद हुई। जांच के बाद पता चला कि बरामद नशे की सामग्री खतरनाक स्मैक थी। स्मैक को चिट्टा भी कहा जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]