Loading...

पांवटा साहिब के इन क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ankita • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब सहित आस पास के कुछ क्षेत्रों में 15 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें शहर के 33 केवी बद्रीपुर सब-स्टेशन और 33 केवी मालवा फीडर पर शनिवार को बिजली सप्लाई सुबह 9:00 से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी।

इस दौरान पांवटा, बद्रीपुर, जामनीवाला, तरुवाला, बहराल, बात्तामंडी, शुभखेड़ा, देवीनगर, कृपालशिला, सिविल हॉस्पिटल, केदारपुर, भूपपुर आदि क्षेत्रों में पावर कट रहेगा।

विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवरलोडिंग की समस्या और उपमंडल पांवटा साहिब में NH-707 के चौड़ीकरण कार्य के चलते यह पावर कट रखा गया है।

वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस दौरान बिजली आपूर्ति कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की है।