पुलिस की कार्यवाही: हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
HNN/ शिमला
जिला में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने युवक को नशे की खेप सहित धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब न्यू शिमला में मौजूद थी तो टीम की नजर सड़क पर घूम रहे गौरव निवासी उप्पल कॉटेज, लोअर खलीनी, तहसील और जिला शिमला पर पड़ी। पुलिस को जब युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई।
इस दौरान आरोपी के कब्जे से 2.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बता दें कि इसी साल अब तक राजधानी शिमला में कई नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।