HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों से 15,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन से संबंधित सामग्री का ढुलान करते हुए पकड़ा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें ट्रैक्टर चालक खनन से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही अमल में लाते हुए ट्रैक्टर चालकों से 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला।
थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने कहा कि अवैध खनन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





