Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करने पर कब्जे में लिए तीन टिप्पर, वसूला जुर्माना

By PARUL Published: 13 Sep 2023, 5:26 PM | Updated: 13 Sep 2023, 5:26 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में जाहू पुलिस ने जाहू की सुनैहल और सीर खड्ड में हो रहे अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीनों टिप्परों को कब्जे में कर लिया है साथ ही चालकों से मौके पर 89 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी दिनों से जाहू की सुनैहल और सीर खड्ड में हो रहे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते पुलिस जाहू बाइपास पर चैंकिंग कर रही थी। चैंकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे रेत-बजरी और पत्थर के तीन टिप्परों को पकड़ा।

जिसके बाद पुलिस ने चालकों पर कार्यवाही की और माइनिंग एक्ट के तहत उनसे मौके पर 89 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला।