पुलिस ने घर पर दबिश देकर अवैध शराब की बरामद, मामला दर्ज
कांगड़ा में लाखों की सबसिडी हड़पने का मामला : विजीलैंस ने दर्ज किया केस
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी की टीम ने एक घर पर छापा मारकर 120 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ग्राम पंचायत सुकनाड़ा के निवासी बलविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह के घर में अवैध शराब हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 120 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।