पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 118 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी डुपकन जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका।
इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 118 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।