Loading...

नौकरी और सप्लाई लेनदेन विवाद में लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, कंपनी मालिक पर मामला दर्ज

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 12 Mar 2026, 7:10 PM | Updated: 12 Mar 2026, 7:13 PM 1 min read

सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुरुवाला में एक कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/पुरुवाला

कंपनी लेनदेन में लाखों रुपये का विवाद

मोहित कुमार, जो Yamuna Beverages Pvt. Ltd. नारीवाला पांवटा साहिब में लेखाकार हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि M/S K.M Engineering Solution नामक कंपनी, जिसके मालिक कवेश मल्होत्रा निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) हैं, उनकी कंपनी को मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स और कच्चा माल सप्लाई करती थी।

लगभग 66 लाख रुपये की राशि शेष

शिकायत के अनुसार कंपनी द्वारा कुल 4,33,81,569 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि सप्लाई लगभग 3,66,93,114 रुपये की दी गई। इस प्रकार लगभग 66,88,455 रुपये की राशि शेष रह गई।

कैश और दस्तावेज लेकर फरार होने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि 1 मार्च को कवेश मल्होत्रा अपने सहयोगी ललित कुमार श्रीवास्तव निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के साथ कंपनी के करीब दो लाख रुपये नकद, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंपनी की गाड़ी नंबर HP17G-1408 लेकर वहां से चले गए। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 316(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।