पुलिस ने चिकन की दुकान से पकड़ी तीन पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के गांव मंदल में गगल पुलिस थाना के तहत पुलिस ने चिकन की दुकान से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब रखने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान जब कांस्टेबल कपिल और विनय ने गांव मंदल में चिकन कॉर्नर की तलाशी ली तो वहां से 36 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गगल पुलिस थाना के एएसआई प्रमोद ने मामले की पुष्टि की है।