लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा कांगड़ा का युवक

PARUL | 10 अप्रैल 2024 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अक्षित कौशिक पुत्र विजय कौशिक निवासी गांव थुरल जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]