प्रसूता को अस्पताल लाने गई थी एंबुलेंस, घर पर करवानी पड़ी डिलीवरी
बस स्टैंड नाहन के समीप घर में गूंजी किलकारी, 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कराया सफल प्रसव
HNN/ नाहन
प्रसव पीड़ा से कराह रही एक प्रसूता को अस्पताल लाने गई 108 एंबुलेस के कर्मियों ने घर पर ही सफल प्रसव करवा दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।
दरअसल, नाहन शहर के मुख्य बस स्टैंड के समीप से 108 नंबर पर सूचना मिली कि प्रसूता को काफी पीड़ा हो रही है, जिसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस चाहिए।
जानकारी के अनुसार प्रसूता (19) मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया। जब तक ईएमटी ममता घर पहुंचीं, प्रसूता की प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गई।
इसके चलते ईएमटी ममता और पायलट सद्दाम ने घर पर ही प्रसव कराने का फैसला लिया और सफल डिलीवरी को अंजाम दिया। महिला ने एक मेल चाइल्ड को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।