लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बस की चपेट में आने से 59 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

PARUL | 12 नवंबर 2023 at 10:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के बिझड़ी में बड़सर मार्ग पर गारली के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष शर्मा पुत्र कृष्णा दयाल निवासी गारली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष शर्मा बाइक पर सवार होकर गारली से बिझडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में दूसरी तरफ से आ रही बस की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार सुभाष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि सुभाष शर्मा बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का कर्मचारी रहा है। वह अभी 1 साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]