Loading...

बिलासपुर में 228.10 ग्राम चरस सहित हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

PARUL • 17 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने फोरलेन लिंक रोड मलयावर पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा की गाड़ी से 228.10 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनीष मंगला और हितेश बक्शी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है कि चरस की खेप कहां से और कहां से लाई गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।