लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भोरंज में खंड स्तरीय कला उत्सव और स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी

NEHA | 24 सितंबर 2024 at 11:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सोमवार को खंड स्तरीय कला उत्सव और स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 26 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने चित्रकला, फोक डांस, गीत, वाद्यक यंत्र वादन और समूह गान में अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही, स्पेस कल्चर कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रदर्शनी में 10 स्कूलों के प्रतिभागियों ने आपदा से बचने के तरीके मॉडल के माध्यम से बताए। राजकीय उच्च पाठशाला कक्कड़ ने इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने कहा कि समग्र शिक्षा की ओर से बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने और आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक रहने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]