Loading...

मणिकर्ण घाटी में निर्वस्त्र अवस्था में मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 17 Nov 2023, 12:13 PM | Updated: 17 Nov 2023, 12:13 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में मणिकर्ण घाटी के तेगड़ी में निर्वस्त्र अवस्था में युवक और युवती के शव मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि युवती का शव कुंड के अंदर पड़ा था जबकि युवक का शव कुंड के बाहर था। युवक के गले और बाजू में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। ऐसे में दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पार्वती नदी के किनारे कुंड के पास एक शव पड़ा है। सुचना मिलते ही मणिकर्ण से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक और शव कुंड के अंदर पड़ा था। दोनों के शव निर्वस्त्र अवस्था में थे। शव मणिकर्ण से करीब दो किमी आगे तेगड़ी में गर्म पानी के कुंड के पास मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों के चेहरे फूले हुए हैं, जिससे दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर मोबाइल समेत अन्य सामान भी मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की हत्या के एंगल से जांच की जा रही है।