Loading...

मनोविज्ञान में करियर का सुनहरा अवसर, श्री कृष्णा हॉस्पिटल अंबाला में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 Jul 2025 • 1 Min Read

अंबाला

अंबाला से मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। श्री कृष्णा हॉस्पिटल ने नैदानिक और परामर्श कौशल में गहन व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक विशेष इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। हॉस्पिटल सीमित समय के लिए इस प्रोग्राम पर 20% की छूट भी दे रहा है।

दो चरणों में मिलेगा विशेषज्ञ प्रशिक्षण
इस इंटर्नशिप के पहले चरण में व्यक्तित्व और मस्तिष्क एकीकरण पर 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में प्रतिभागियों को बेसिक और एडवांस्ड थेरेपी कौशल सिखाए जाएंगे, जिससे वे मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकें। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वास्तविक केस अभ्यास कराए जाएंगे।

प्रमाण पत्र के साथ मिलेगा करियर बूस्ट
इंटर्नशिप पूरी करने वाले सभी उम्मीदवारों को एक मूल्यवान प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके पेशेवर सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए श्री कृष्णा हॉस्पिटल अंबाला से 8130-33-4298, 70158-33396 या 94167-63145 पर संपर्क कर सकते हैं।